HomeSliderमुंबई छोड़ बेंगलुरु पहुंचे हार्दिक पांड्या, अब यहीं से आगे बढ़ाएंगे अपना...

मुंबई छोड़ बेंगलुरु पहुंचे हार्दिक पांड्या, अब यहीं से आगे बढ़ाएंगे अपना करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मुंबई को छोड़ दिया है और बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। पांड्या अब बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं। अभी तक वह मुंबई में रहा करते थे, लेकिन अब बेंगुलरु में रहेंगे। पांड्या ने ये फैसला अपने करियर को देखते हुए लिया है।

दरअसल, बेंगलुरु में बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) है। ये वो संस्था है जहां खिलाड़ी ट्रेनिंग करते हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी चोट पर काम करने के लिए यहां आते हैं। पांड्या भी अब यहीं ट्रेनिंग करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पांड्या ने सीओई को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है।

पांड्या ने लिया अलग फैसला

पांड्या के इस फैसले को काफी अलग माना जा रहा है क्योंकि अभी तक किसी भी बड़े क्रिकेटर ने ऐसा नहीं किया है। पांड्या अपना ट्रेनिंग बेस बेंगलुरु शिफ्ट करने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर हैं। पूर्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के तौर पर मशहूर इस संस्था में यूं तो क्रिकेटर अपनी चोटों पर काम करने, फिटनेस या फिर नेशनल कैम्प में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। कोई भी क्रिकेटर यहां स्थायी रूप से ट्रेनिंग के लिए नहीं आता था।

पांड्या यूं तो गुजरात के बड़ौदा से हैं, लेकिन वह कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं। वह घनसोली स्थित अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की अकादमी में ट्रेनिंग किया करते थे।

चोट से जूझ रहे हैं पांड्या

पांड्या इस समय अपनी चोट से परेशान हैं। उन्हें क्वाड्रीसेप्स इंजुरी हुई है। इसी कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे। वह सीओई में ही अपनी चोट पर काम कर रहे थे। देखा जाए तो पांड्या ने अपने बीते तकरीबन छह महीने बेंगलुरु में सीओई में ही बिताए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से लिखा है, “हार्दिक पहले से ही बेंगलुरू में स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने शहर से बाहर एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है जो सीओई के पास है। वह सीओई को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने वाले पहले बड़े क्रिकेटर होंगे।”

उन्होंने कहा, “हार्दिक मुंबई से बाहर निकलना चाहते थे क्योंकि उनको अपने लोअर पार्ले स्थित घर से ट्रेनिंग के लिए जाना काफी परेशानी बन रहा था। वह केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी हैं और इसलिए वह सीओई में हर चीज का उपयोग कर सकते हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular