HomeMarqueeसीडीओ ने चार दिन में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश

सीडीओ ने चार दिन में प्रगति सुधारने के दिए निर्देश

सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाए रखने पर दिया जोर

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए और जनपद की रैंकिंग हर हाल में बेहतर बनी रहनी चाहिए।

बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान तथा मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने फैमिली आईडी निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूरा कराने के निर्देश देते हुए सभी विभागों से अपने-अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी शीघ्र बनवाने को कहा।

उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाने तथा कार्यों में विलंब होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध पत्राचार करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी चार दिनों तक विभागीय पोर्टल की सतत निगरानी करते हुए योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने और बी व सी ग्रेड वाली योजनाओं में विशेष सुधार लाने पर जोर दिया।

बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular