सहायक अध्यापक आनंद तिवारी के पुत्र की सफलता पर रमवापुर तिवारी में खुशी की लहर, शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम रमवापुर तिवारी के युवा विवेक त्रिपाठी ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डिग्री प्राप्त करने के बाद गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विवेक त्रिपाठी सहायक अध्यापक आनंद तिवारी के बड़े पुत्र हैं। विदेश में चिकित्सा शिक्षा पूरी कर घर लौटने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि विवेक की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
परिवार के शैलेश चंद्र त्रिपाठी, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, अनूप कुमार , आयुष कुमार, मनीष कुमार, अवनीश कुमार एवं सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने विवेक त्रिपाठी को बधाई दी। दिनभर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।





