उस्का बाजार सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र उस्का बाजार पर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार और विभागीय प्राथमिकताओं को समय से पूरा करने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी शिक्षकों का मुख्य दायित्व है, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। विद्यालयों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल देते हुए उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से निरंतर संवाद करने के निर्देश दिए।
बैठक में निपुण तालिका और असेसमेंट ट्रैकर को समय से भरने व अपडेट रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे शिक्षक संदर्शिका के अनुसार ही कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराएं और नियमित रूप से शिक्षक डायरी भरना सुनिश्चित करें। बीईओ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित नहीं रहेगा। बैठक में शिवकुमार शुक्ला,रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, बाल गोविंद पटेल, शिवाकांत दूबे, गुलाब चंद,शिवपाल सिंह, आशुतोष उपाध्याय, अंकिता सिंह, शैलेश साहनी, जितेंद्र पांडेय, वंदना शुक्ला, रामलौटन यादव, प्रियंका चौधरी,आकाश यादव, उपेंद्र पाठक, अरविंद श्रीवास्तव सहित समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।





