HomeMarqueeसमय से पौधों का उठान कर वृक्षारोपण की तैयारी करें अधिकारी- सीडीओ

समय से पौधों का उठान कर वृक्षारोपण की तैयारी करें अधिकारी- सीडीओ

चन्दौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने सभी संबंधित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने तथा पूरी तैयारी के साथ जुटने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि वृक्षारोपण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समय से पौधों का उठान सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि जिले में इसके लिए *13 विशेष साइट्स* का चयन किया गया है, जिस पर खंड विकास अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) मुख्य रूप से फोकस करेंगे।

इन स्थलों को इस तरह विकसित किया जाना है कि आगामी 2 वर्षों में इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सके। पौधों को जीवित रखने और उनके रख-रखाव (मेंटेनेंस) की पूरी जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular