HomeMarqueeपूरे प्रदेश से केवल 3 खिलाड़ियों में शामिल हुई महोबा की रौनक

पूरे प्रदेश से केवल 3 खिलाड़ियों में शामिल हुई महोबा की रौनक

अयोध्या वॉलीबॉल छात्रावास में चयन पर डीएम गजल भारद्वाज ने 5000 का चेक देकर बढ़ाया हौसला, कस्बे में जश्न

महोबा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संचालित आवासीय वालीबाॅल छात्रावास अयोध्या में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला की कक्षा दस की छात्रा रौनक का चयन होेने से कस्बे के अलावा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। अयोध्या से खरेला लौटने पर नागरिकों, विद्यालय परिवार और परिजनों ने छात्रा का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं वालीबाॅल बालिका छात्रावास अयोध्या में पूरे प्रदेश से मात्र तीन खिलाड़ियों का कोटा था, जिसमें रौनक का चयन होने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को खेल विकास एवं प्रोत्साहित समिति के माध्यम से पांच हजार रुपये की चेक देकर सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट परिसर मे कस्बा खरेला निवासी रौनक पुत्री हबीब मोहम्मद को उत्तर प्रदेश के एक मात्र खेल विभाग की संचालित आवासीय, वॉलीबाल बालिका छात्रावास अयोध्या मे चयनित होकर जिले का नाम खेल जगत मे रोशन किया गया है। छात्रा की खेल उपलब्धि को दृष्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने रौनक को जिला खेल विकास एंव प्रोत्साहन समिति के माध्यम से पांच हजार रुपये की चेक देकर प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी न छात्रा को उज्जवल भविष्य एंव राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाये दी। जिला कीडाधिकारी संदीप गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को छात्रा की खेल उपलब्धियो की जानकारी दी गई थी, जिस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर काशी प्रसाद इंटर कालेज खरेला के प्रबंधक शांशाक गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य खेल शिक्षक नरेंद्र पाठक, छात्रा के पिता हबीब मोहम्मद और बैडमिंटन कोच कुणाल पाटकार आदि लोग उपस्थित थे।

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री लंबे समय से वालीबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार उन्हें प्रदेश के एकमात्र वालीबॉल हॉस्टल अयोध्या में प्रवेश के लिए बुलाया गया था। वालीबॉल प्रशिक्षक लाल और कोच ने रौनक की इस उपलब्धि को विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। वहीं, रौनक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को दिया। खरेला सहित पूरे जिले में रौनक की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular