टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (TMCV) के शेयरों में 24 जून को ब्रोकरेज फर्मों की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद लगभग 4% की तेजी देखी गई। CLSA और HSBC ने ‘आउटपरफॉर्म’ और ‘बाय’ रेटिंग के साथ हायर टारगेट प्राइस दिए हैं।
टाटा ग्रुप कमर्शियल व्हीकल के शेयरों में 24 जून को अच्छी तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में TMCV के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक चढ़ गए। शेयरों में यह तेजी कई ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कंपनी को लेकर पॉजिटिव आउटलुक दोहराया गया है। एनालिस्ट्स ने इंडस्ट्री में मज़बूत मांग, मार्केट-शेयर में बढ़ोतरी और मार्जिन बढ़ने की संभावनाओं का हवाला दिया।
टाटा मोटर्स लिमिटेड (TMCV) के शेयर 404 रुपये पर खुले और 417 रुपये का हाई लगा दिया। खास बात है कि इस तेजी के साथ नवंबर 2025 में लिस्टिंग के बाद से शेयर ने अपनी प्री-लिस्टिंग प्राइस डिस्कवरी लेवल (2 रुपये) से लगभग 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।
TMCV पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने टाटा मोटर्स (CV) के स्टॉक पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 527 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि माल ढुलाई में बढ़ोतरी और फ्लीट विस्तार के दम पर FY27 में घरेलू कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री का वॉल्यूम ‘हाई-सिंगल डिजिट’ में बढ़ेगा।
HSBC ने भी शेयर पर ₹490 के टारगेट प्राइस के साथ ‘Buy’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमर्शियल व्हीकल की शॉर्ट-टर्म डिमांड मज़बूत बनी हुई है और मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में तेज़ी जारी है। उन्हें ऐसे संकेत भी दिख रहे हैं कि लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) मार्केट अब सबसे निचले स्तर से उबरकर रिकवरी के दौर में प्रवेश कर रहा है।
Nomura ने ‘न्यूट्रल’ रेटिंग और ₹402 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के बेहतर होते फंडामेंटल्स को माना है। उसने कहा कि मार्केट-शेयर बढ़ाना और मार्जिन पर कंट्रोल रखना मैनेजमेंट की मुख्य प्राथमिकताएं हैं, जबकि FY28 तक 40 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य भी वही बना हुआ है।





