HomeMarqueeअंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर पंचायत बढ़नी में मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर पंचायत बढ़नी में मनाया गया।

शिविर लगाकर लोगों ने योगाभ्यास किया और जीवन पर्यन्त योग करके स्वस्थ रहने का संकल्प लिया

बढ़नी सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बढ़नी क्षेत्र में जगह जगह योग शिविर लगाकर लोगों ने योगाभ्यास किया और जीवन पर्यन्त योग करके स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। नगर पंचायत बढ़नी में 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाँधी आदर्श विद्यालय के प्रांगण में एसएसबी 50 वाहिनी और जीएवी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाकर उपस्थित जनों ने योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

वही दयानंद एवं आर्यकन्या विद्यालय के प्रांगण में भी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने तथा ब्लॉक मुख्यालय के प्रांगण और पचपेड़वा तिराहे पर स्थित योग मुद्रा पार्क में शिविर लगाकर लोगों ने योगाभ्यास किया। 12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में 21 जून को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग था, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। योग के विषय में जानकारी देते हुए एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक सुहाने ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है। बल्कि यह तनाव, डिप्रेशन से मुक्ति पाने और आंतरिक शांति प्राप्त करने का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जिसका अनुसरण वर्तमान समय में पूरे विश्व के लोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular