HomeMarqueeदानवीर भामाशाह पार्क के लिए भूमि आवंटन कराने पर सभासद सुनील गुप्ता...

दानवीर भामाशाह पार्क के लिए भूमि आवंटन कराने पर सभासद सुनील गुप्ता का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने माला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जताया आभार

फतेहपुर। दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क एवं प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटन कराए जाने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने इसाइनपुरवा वार्ड के सभासद सुनील गुप्ता का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। परिषद के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और माला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी। साथ ही मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं सभी सभासदों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद लंबे समय से दानवीर भामाशाह की प्रतिमा एवं उनके नाम पर पार्क निर्माण की मांग नगर पालिका परिषद से कर रही थी। परिषद की मांग पर इसाइनपुरवा वार्ड के सभासद सुनील गुप्ता ने पहल करते हुए अपने वार्ड स्थित देवीगंज पुल के नीचे पार्क निर्माण के लिए भूमि आवंटित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भूमि आवंटन की स्वीकृति मिलने के बाद वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सभासद सुनील गुप्ता के आवास पहुंचा, जहां उनका सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था।

उनके नाम पर पार्क और प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके जीवन, त्याग और योगदान से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह पार्क के लिए भूमि आवंटन कराने में सभासद सुनील गुप्ता का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल वैश्य समाज ही नहीं बल्कि पूरे नगर के लिए गौरव की बात है।

इसके लिए सभासद सुनील गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष तथा सभी सभासद बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। परिषद के प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ ने कहा कि पार्क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को मॉर्निंग वॉक और शाम के समय टहलने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। इससे क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होगा तथा लोगों को स्वास्थ्यवर्धक माहौल भी प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि भामाशाह जैसे महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, दोसर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनायक संतोष गुप्ता, परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सौनक गुप्ता, अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित परिषद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की उम्मीद जताई तथा इस पहल को समाज और नगर हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular