HomeUttar PradeshAzamgarhशिक्षा व कृषि विकास को बढ़ावा देने में जुटा एसबीआई, स्मार्ट क्लास...

शिक्षा व कृषि विकास को बढ़ावा देने में जुटा एसबीआई, स्मार्ट क्लास का लोकार्पण व एग्री कस्टमर मीट का आयोजन किया गया

आजमगढ़ । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जनपद में शिक्षा और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रेडोपुर में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण तथा होटल रघुकुल ग्रैंड में स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन किया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं एसबीआई के महाप्रबंधक (नेटवर्क-3) कौशलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा आधुनिक युग की आवश्यकता है और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं छात्राओं को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में एसबीआई के योगदान की सराहना की। महाप्रबंधक कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि एसबीआई बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

स्मार्ट क्लास विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके उपरांत आयोजित स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट में लगभग 60 प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों और बैंक के कृषि ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ), कृषि प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन आधारित उद्योगों और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य प्रबंधक विशाल दत्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, एग्री गोल्ड लोन, डेयरी, पशुपालन, बागवानी तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार तिवारी और उप महाप्रबंधक आनंद कुमार ने किसानों को बैंक की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, छात्राओं और किसानों ने सहभागिता की तथा एसबीआई की इस दोहरी पहल को शिक्षा और कृषि विकास के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular