HomeMarqueeबाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर मॉकड्रिल/एक्सरसाइज-2026 का हुआ आयोजन

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर मॉकड्रिल/एक्सरसाइज-2026 का हुआ आयोजन

माकड्रिल के दौरान पानी में डूब रहे व्यक्ति को एसडीआरएफ व मेडिकल टीम ने बाहर निकालकर बचाई जान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में राहत एवं बचाव कार्यों की ली गई जानकारी

गोंडा। बृहस्पतिवार को शासन के निर्देशानुसार जनपद के तीन तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के संबंध में मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ऐलीपरसौली के मजरा गोडियन पुरवा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल/ एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल एक्सरसाइज-2026 का उद्देश्य बाढ़ से पूर्व संभावित आपात स्थिति में प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एवं अन्य विभागों की तत्परता की जानकारी ली गई। मॉकड्रिल के दौरान जिलाधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया।

उन्होंने नावों, जीवन रक्षक उपकरणों, मेडिकल टीम, पशु चिकित्सा दल, एवं राशन वितरण, पशु चारा, दवा छिड़काव आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखें और राहत शिविरों की तैयारी पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। मॉकड्रिल /एक्सरसाइज-2026 कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गांव का एक व्यक्ति किसी कार्य से नदी के किनारे गया था जो पानी में डूबने लगा, मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला और समय से उसको मेडिकल उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से हास्पिटल भेज दिया, और वहां पर सही और समय से इलाज होने के कारण व्यक्ति को बचा लिया गया।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि बाढ़ के समय लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, उन्हें भोजन, चिकित्सा और आवास की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, जल विभाग एवं स्थानीय प्रशासन एवं विभाग के अधिकारी व अन्य टीमों ने हिस्सा लिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया कि आपदा के समय किस प्रकार सतर्कता बरतनी है और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति में संभावित प्रभावित गांवों की सूची, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की स्थिति, और संपर्क मार्गों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक बाढ़ चौकी पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई न होने पाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल पटेल, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी तरबगंज प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज, तहसीलदार तरबगंज, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, एक्सईएएन बाढ़ खण्ड जय सिंह, पूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, संबंधित थाना प्रभारी, बीडीओ, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular