राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान में सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले तमाम युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक REET Mains Result 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं।
कैसे करें रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड
राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद REET Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें अब बोर्ड की ओर से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन में उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, डीएलएड या बीएलएड का प्रमाण-पत्र, रीट योग्यता का प्रमाण-पत्र आदि दस्जावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। उन्हें राजस्थान के विभिन्न सरकारी स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर और कटऑफ आदि की जांच अच्छे से कर लें।





