इमाम हुसैन अस ने कहा था कि जब भी ठंडा पानी पीना मेरी प्यास को याद कर लेना : मौलाना शाहकार हुसैन ज़ैदी
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। पड़ रही भीषण गर्मी और मोहर्रम को देखते हुए हल्लौर के निवासी नौशाद रिजवी की जानिब से इमाम बारगाह अबु तालिब अस के बाहर शीतल पानी मशीन का इंतजाम किया है। जिसकी चारों ओर काफी सराहना हो रही है।
गुरुवार को क्षेत्र के हल्लौर बाजार मार्ग स्थित इमाम बारगाह अबु तालिब अस के बाहर हल्लौर निवासी नौशाद रिज़वी पुत्र सज्जाद हुसैन की जानिब से शीतल पानी मशीन का इमाम ए जुमा हल्लौर मौलाना शाहकार हुसैन ज़ैदी ने इसका शुभारंभ करवाया। मौलाना शाहकार हुसैन ज़ैदी ने कहा कि हमारे मजहब में पानी का बड़ा महत्व है।
मौलाना ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा समय में और आने वाले मोहर्रम में राहगीरो को शीतल पानी की बहुत जरूरत थी जिसको ध्यान में रखते हुए हल्लौर के नौशाद रिजवी की जानिब से यह मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अस ने भी कहा था कि जब भी ठंडा पानी पीना तो मेरी प्यास को याद कर लेना।
मौलाना ने कहा कि काफी दिनों से लोगों को पानी की दिक्कते उठानी पड़ रही थी। यह मशीन लोगों के लिए एक वरदान साबित होगी। इस दौरान काजिम रज़ा, इंतेखाब राजू मेडिकल तसकीन हैदर रिज़वान अहमद मोहम्मद बिल्डर राहिब रिज़वी रोबिन सिंह महफूज़ सलमान जमाल बीके आदि लोग मौजूद रहे।





