HomeHealthबार-बार पेनकिलर खाने की जरूरत नहीं! माइग्रेन के दर्द को कंट्रोल करने...

बार-बार पेनकिलर खाने की जरूरत नहीं! माइग्रेन के दर्द को कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 7 आसान तरीके

माइग्रेन में सिर दर्द के साथ और भी कई लक्षण दिखाई देते हैं जिनसे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है।

माइग्रेन सिर्फ एक सिर दर्द की समस्या नहीं है, यह एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है। ऐसा इसलिए क्योंकि माइग्रेन में सिर दर्द के साथ और भी कई लक्षण दिखाई देते हैं जिनसे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। इन लक्षणों में जी मिचलाना, आंखों में थकान, सिर दर्द का लंबे समय तक बने रहना, मांसपेशियों में तनाव शामिल है। अगर आप माइग्रेन से परेशान हैं और घर में ही बिना किसी दवा के इसे नैचुरल तरीके से ठीक करने की कोशिश में हैं तो आज की जानकारी काम आ सकती है। यहां माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के कुछ घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं।

शांत वातावरण ढूंढे

जब ऐसा लगे कि माइग्रेन शुरू होने वाला है, बिना किसी देरी के तुरंत ब्रेक लें। लाइट और शोर माइग्रेन को और भी बदतर स्थिति में ला सकते हैं, ऐसे में कोशिश करें कि आसपास का वातावरण शांत हो। आराम करने के लिए अंधेरा कमरा हो तो और भी अच्छा।

कोल्ड या हॉट थेरेपी

अगर माइग्रेन के साथ ही मांसपेशियों में तनाव महसूस कर रहे हैं तो हॉट थेरेपी फायदेमंद है। हल्के गर्म पानी से नहाने के बारे में जरूर सोचें। वहीं, सिर दर्द की स्थिति में कोल्ड पैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैफीन से परहेज
कैफीन थोड़े की समय राहत जरूर दे सकता है लेकिन ज्यादा सेवन या देर रात कैफीन लेने से नींद खराब हो सकती है। यह माइग्रेन की समस्या को और भी बढ़ा सकती है।

नींद में कोताही न बरतें

रात को सोने और सुबह उठने का समय फिक्स रखें, इससे बॉडी क्लॉक ठीक से काम करती है। सोने से पहले स्क्रीन देखने से बचें। गुनगुने पानी से नहाना और किताब पढ़ने जैसी आदत दिमाग को रिलैक्स कर सकती है।

शरीर हाइड्रेट रखें

माइग्रेन ट्रिगर होने की एक वजह शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलना भी है। पानी पीने की आदत डालें और दिनभर की डाइट में और भी तरह की ड्रिंक शामिल करें।

रोजाना एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज करने के अनगिनत फायदे हैं और इन्हीं में से एक फायदा है माइग्रेन से राहत। मायो क्लिनिक की माने तो जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर से केमिकल रिलीज होता है जो दर्द के सिग्नल को दिमाग में जाने से पहले ब्लॉक कर देती है। यही केमिकल एंग्जायटी और डिप्रेशन कम करने में भी मददगार है।

तनाव को कम करने की कोशिश करें

तनाव कई कारणों से होता है, फिर चाहे हो ओवरथिंकिंग हो या वर्कलोड। ऐसे में अपना शेड्यूल इतना टाइट भी न रखें कि उसमें खुद के रिलैक्स करने का टाइम ही न बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular