HomeEducationUP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइंस रिपोर्टिंग...

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम पैटर्न, गाइडलाइंस रिपोर्टिंग टाइम सहित पूरी डिटेल करें चेक

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित करवाई जा रही है। परीक्षा के लिए निर्धारित सभी नियम एवं एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का तीसरा यानी अंतिम दिन आज है। एग्जाम का आयोजन 3 दिनों- 8, 9 एवं 10 जून 2026 को करवाया जा रहा है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कुछ दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। सभी परीक्षार्थी इन नियमों को अच्छे से पढ़ लें और उनका पालन करें। इससे आपको परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

केंद्र पर एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड जरूरी

सभी अभ्यर्थी केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आधार अनिवार्य रूप से से साथ लेकर जाएं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय आधार कार्ड नहीं दिया है वे वैध सरकारी पहचान पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) का उपयोग कर सकते हैं। फोटोयुक्त पहचान पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 3 से 5 बजे तक होगा। पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 से लेकर 9:30 तक वहीं दूसरी शिफ्ट के उम्मीदवारों को दोपहर 1 से लेकर 2:30 तक हर हाल में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश निम्नलिखित हैं-

  1. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर, अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड) के उचित सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  2. परीक्षा केंद्र के प्रवेश बिंदु पर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक (आइरिस) और फोटोग्राफ लिया जायगा।
  3. अभ्यर्थियों की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का प्रयोग किया जाएगा इसलिए अभ्यर्थियों से अपेक्षित है कि अपना आधार कार्ड Updated and Unlocked लेकर ही लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित हो |
  4. पहचान पत्र से मिलान न होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  5. परीक्षा पूरी होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  6. यह एडमिट कार्ड केवल निर्धारित परीक्षा केंद्र , परीक्षा तिथि के लिए ही मान्य है।
  7. अभ्यर्थियों को केवल उनसे संबंधित परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  8. किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के पाली / तिथि तथा केंद्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
  9. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र और वहॉ तक पहॅुचने का पता लगा लें ताकि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।
  10. अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
  11. परीक्षा केंद्र पर, एडमिट कार्ड में उल्लिखित गेट क्लोजिंग समय के अनुसार मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। मुख्य द्वार बंद होने के बाद, किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के लिए निर्देश

1. ऑफलाइन लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।

2. परीक्षा 120 मिनट की अवधि की है और इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 2 अंक होंगे।

3. ओएमआर उत्तर पत्रक में विवरण लिखने और प्रतिक्रियाओं को चिह्नित करने के लिए केवल नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करें।

4. उत्तर बदलने के लिए किसी व्हाइटनर/इरेज़र/ब्लेड/का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है।

5. ओएमआर उत्तर पत्रक भरने के निर्देश बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर दिए गए हैं, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्वयं को तदनुसार भिज्ञ कर लें। ओएमआर उत्तर पत्रक या उपस्थिति पत्रक भरने में हुयी त्रुटि के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

सामान्य निर्देश

1. अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल के अंदर केवल एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, पारदर्शी नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी। पेंसिल, स्याही/स्केच पेन या जेल पेन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है।

2. अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर निम्नलिखित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी:

I.कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि।

II.कोई भी गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि।

III.कोई भी बटुआ, हैंडबैग और टोपी/किसी भी प्रकार की धातु की वस्तु।

IV.कोई भी खाने की वस्तु या पानी की बोतल आदि।

3. परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट बाद तथा परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट पूर्व घंटी/कक्ष निरीक्षक की उद्घोषणा द्वारा समय की जानकारी दी जाएगी।

4. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कोई भी कीमती सामान न ले जाएं क्योंकि अभ्यर्थी के सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं
है। UPPRPB इसकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

5. यदि कोई अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट बदलता हुआ पाया जाता है या परीक्षा हॉल के अंदर किसी अन्य अभ्यर्थी के साथ कोई कागजात या दस्तावेज बदलता है, तो ऐसे अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

6. अभ्यर्थी को बोर्ड / कक्ष निरीक्षक द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के निषिद्ध उपकरण रखना, अनुचित साधनों का प्रयोग, प्रतिरूपण, अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार और किसी भी अवांछनीय कृत्य में लिप्त होना अभ्यर्थन को निरस्त करने, भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करने और आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का कारण बन सकता है।

7. UPPRPB परीक्षा को Reschedule करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। संशोधित परीक्षा तिथि और समय UPPRPB वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

8. परीक्षा प्रक्रिया के सभी मामलों में UPPRPB का निर्णय अंतिम होगा और अभ्यर्थियों के लिए बाध्यकारी होगा।

परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता विषयों से पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर आपको पता नहीं हैं उन पर तुक्का लगाने से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular