इटावा। जिले के शालीन वरिष्ठ पत्रकार दैनिक ‘अवधनामा’अखबार के ब्यूरो चीफ एवं संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के सम्मानित सदस्य वहाज अली खान’ निहाल’ को ‘अवधनामा’ के छब्बीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मानित किए जाने पर मीडिया के साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
वहाज अली खान ‘निहाल’ को ये सम्मान पत्रकारिता के 26 वर्ष के सफर में दैनिक अवधनामा के 26 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ में स्थित एनबीआरआई ऑडिटोरियम, सिकंदरबाद में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव डॉ.हरिओम(सीनियर आईएएस)ने उनके सकारात्मक, साहसिक,उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रदेश स्तर पर “Avadhnama Excellince for his Excellent Work and outstanding contribution in his field”सम्मान देकर सम्मानित किया है।
इस विशेष अवसर पर पवन कुमार निदेशक सीनियर आई ए एस,भारत सरकार,मनीष शुक्ला फाइनेंस कंट्रोलर, पीसीएस,भावना श्रीवास्तव सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर,श्रवण सेठ सेक्शन अफसर,उत्तर प्रदेश सचिवालय और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.अम्मार रिज़वी,प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री,संचालनकर्ता प्रो.साबिरा हबीब विशेष रूप से मौजूद रही।
संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन एवं महामंत्री सुधीर मिश्र ने शासन के उक्त अधिकारियों एवं अवधनामा प्रबंधन परिवार का साधुवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इटावा जनपद में एक शिष्ट और शालीन पत्रकार की छवि रखने वाले हमारे वरिष्ठ मीडिया साथी वहाज अली खान ‘निहाल’ को सम्मानित करके बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किया है,जिसके लिए हम आप सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं।
लखनऊ के उक्त कार्यक्रम में मुशायरे का भी सुंदर आयोजन हुआ जिसमें सभी अथितियों ने शानदार कलाम पेश कर ख़ूब वाह-वाही लूटी।कार्यक्रम में रिहान सिद्दीकी ने विशेष रूप से मौजूद रह कर हौसला अफजाई की।श्री रिहान अपने ख़ास कार्यक्रम अंदाज़े बया से उर्दू के लिए बेहतरीन काम भी कर रहे है जिससे आप लोगों में काफी लोकप्रिय है।सम्मान मिलने पर अवधनामा ग्रुप पब्लिकेशन की सीओ तक़दीस फातिमा रिज़वी,संपादक आलम रिज़वी,अवधनामा के सभी सदस्यों व इष्ट मित्रों ने श्री निहाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।





