HomeUttar PradeshAzamgarhराजस्व कर्मी पर पुश्तैनी मकान में उनके हिस्से के जमीन...

राजस्व कर्मी पर पुश्तैनी मकान में उनके हिस्से के जमीन पर किसी अन्य का नाम दर्ज करने का लगाया आरोप

बूढ़नपुर – आजमगढ़l तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत गजेंद्र पट्टी अजगरा गांव निवासी 77 वर्षीय मुन्नी लाल विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके पुश्तैनी मकान में उनके हिस्से के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया है, जबकि वह व्यक्ति वर्ष 2017 में ही मृत हो चुका है।

मुन्नी लाल विश्वकर्मा के अनुसार, उनके छोटे भाई का नाम अभिलेखों में अंकित है, लेकिन उनके हिस्से में उनका नाम दर्ज होने के बजाय गांव के एक अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह त्रुटि हल्का लेखपाल द्वारा की गई है, जिसके कारण उन्हें अपने ही पुश्तैनी मकान पर अधिकार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार तहसील प्रशासन से लेकर जनपद के उच्च अधिकारियों तक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है।

अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए मुन्नी लाल विश्वकर्मा भावुक हो गए और कहा कि वह अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें केवल मुख्यमंत्री योगी बाबा से ही न्याय मिलने की उम्मीद है।

बुजुर्ग ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सैकड़ों बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती, तो आम और कमजोर लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अभिलेखों में हुई कथित त्रुटि को सुधारने तथा उन्हें उनका वैधानिक अधिकार दिलाने की मांग की है। इस संबंध उपजिलाधिकारी अभय राज पांडे ने कहा कि मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular