HomeSlider'Vaibhav Suryavanshi से चमत्कार की उम्मीद मत रखो', सौरव गांगुली का सुझाव,...

‘Vaibhav Suryavanshi से चमत्कार की उम्मीद मत रखो’, सौरव गांगुली का सुझाव, फैन बनी कंगना बोलीं- वर्ल्ड कप लाओ

भारतीय टी20आई टीम में चुने गए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले सौरव गांगुली, एबी डिविलियर्स से खास सलाह मिली। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी बयान सामने आया।

Vaibhav Suryavanshi India Squad: 15 साल के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है।

आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव को भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है, लेकिन उनके चयन को लेकर एक नई बहस भी शुरू हो गई है कि क्या इतनी कम उम्र में उन पर बहुत ज्यादा उम्मीदों का दबाव बनाया जा रहा है? इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वैभव की प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन उन्हें अभी भविष्य का सबसे बड़ा सुपरस्टार घोषित कर देना जल्दबाजी होगी।

Sourav Ganguly ने Vaibhav Suryavanshi को दी नसीहत

आईपीएल 2026 में बल्ले से तबाही मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। टीम इंडिया डेब्यू से पहले वैभव को सौरव गांगुली ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत फर्क होता है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और उनसे लोगों को किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वैभव अभी बहुत कुछ सीखेंगे और टीम इंडिया में खेलने को लेकर शायद ज्यादा दवाब महसूस नहीं करेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटाई से बातचीत में गांगुली ने कहा,

“जाहिर तौर पर भारतीय टीम के लिए खेलना अलग है और अब वह ऐसी पिचों पर खेलेंगे जो यहां की तुलना में अलग हैं। गेंद सीम होगी, ज्यादा बाउंस होगी और नई गेंद में मूवमेंट भी रहेगा, इसलिए वहां परिस्थितियां अलग होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि वैभव के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।”

बता दें कि 26 जून और 28 जून को भारतीय टीम आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20आई सीरीज खेलेगी, जिसमें वैभव को पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

कंगना रनौत का रिएक्शन वायरल

न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए बीजेपी सांसद और फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वैभव की कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने वैभव के भविष्य को लेकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सच में यही चाहते हैं कि वह आने वाले समय में देश के लिए सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बनकर उभरें। साथ ही उन्होंने कहा, मेरा मतलब है, उन पर दबाव नहीं डालना, लेकिन वो देश के लिए विश्व कप या कुछ ऐसा बड़ा खिताब जीत कर लाएं।

एबी डिविलियर्स ने भी दी खास सलाह

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स का मानना है कि वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया कि उन्हें टीम में शामिल किया जाए।

डिविलियर्स ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, “उनमें एक अद्भतु टैलेंट हैं। रेड बॉल क्रिकेट वाली बात पर मैं कुछ नहीं कह सकता। अगर वह चाहे तो इसे भी कर सकता है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि ऐसा (रेड बॉव क्रिकेट में खेलना) चाहता है। ये तो समय बताएगा, इसमें कोई शक नहीं कि उसमें प्रतिभा है। ये मैं पहले भी कह चुका हूं। मेरी राय है मैं उम्मीद करता हूं कि वह कोशिश करें और खेले, लेकिन मुझे शक है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular