बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के परिषद के शिव सिंह सरोज सभागार में शुक्रवार को सभासद व अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को फूल माला एवं अंग वस्त्र बनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी ने कहा अधिवक्तागढ़ नगर की जो भी समस्या हो चाहे बिजली कटौती रही हो या अन्य मुद्दे रहे हो उसमें अधिवक्ताओं ने हमेशा संघर्ष करते आ रहे हैं, उन्होंने कहा सभासदों से कंधे से कंधा मिलाकर जनहित की लड़ाई में हमेशा साथ रहेंगे।
पांचवीं बार जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित रहे दिलीप गुप्ता ने कहा सभासदों का हमेशा सहयोग मिलता रहा है उन्होंने अध्यक्ष से मांग की कि न्यायालय परिसर में ऐसा कार्य हो जाए ताकि उसे याद रखा जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा जल्द ही न्यायालय परिसर में वाटर फ्रीजर स्थापित करेंगे इसके लिए उन्होंने स्थान चिन्हित कर जगह दिलाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा अधिवक्ताओं की हर मांग पूरी करने का प्रयास करूंगा। यदि नगर परिषद से ना हो सकेगा तो अपने निजी संसाधनों से पूरा करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू) तथा संयोजन सभासद संघ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने किया। मुख्य रूप से अधिवक्ता रूबी सिंह, रामकुमार वर्मा, अंकुर यादव, प्रणव बाजपेई, दौलता कुमारी, पूर्णिमा गुप्ता, सांत्वना सिंह, सतीश जायसवाल, पंकज आनंद, रुद्र प्रताप सिंह, रमाकांत शुक्ला, अनीता सिंह, अवध बिहारी यादव, नमिता पंकज सहित कई लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह (ज्ञानू), सुशील गुप्ता, ताज बाबा राईन, सदीक हुसैन, मोहम्मद फैसल, संजय जयसवाल, बृजेश यादव, आदिल, वैभव सिंह धीमान, ताम्र ध्वजा नन्द, रोहित सिंह, बाबू राईन, मुजीबउद्दीन अंसारी, शिव कनौजिया, शिवकुमार, बच्चा, आलोक सहित तमाम सभासद उपस्थित रहे।





