HomeMarqueeब्लाक सभागार में स्थानांतरित अधिकारियों का हुआ विदाई समारोह

ब्लाक सभागार में स्थानांतरित अधिकारियों का हुआ विदाई समारोह

उत्कृष्ट कार्यों के लिए ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित

भरुआ सुमेरपुर। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों को विदाई दी गई। शासन ने ब्लॉक में तैनात रहे जिला प्रशिक्षण अधिकारी/प्रभारी खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार, डिप्टी कमिश्नर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रिजवान हुसैन, लेखाकार मोहम्मद इमरान खान, एडीओ पंचायत सुरेश कुमार का स्थानांतरण गैर जनपद किया है। इसी को लेकर गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव की अध्यक्षता में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सभी स्थांतरित अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर ब्लॉक प्रमुख ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर नवागंतुक जिला प्रशिक्षण अधिकारी संदीप अवस्थी, डा. परवेज कादरी, स्थापना लिपिक रमेश चंद्र गुप्ता, कामिनी पाल, अनामिका पांडे, मनीष कौशिक, विकास चंद्र सहित अन्य कर्मियों ने स्थानांतरित अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular