HomeLucknowयूपी के युवाओं को घर बैठे फ्री में मिलेगी AI Training, योगी...

यूपी के युवाओं को घर बैठे फ्री में मिलेगी AI Training, योगी सरकार दे रही मौका

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं और आम नागरिकों के लिए मुफ्त ऑनलाइन AI प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें घर बैठे AI की बुनियादी जानकारी और उपयोगिता सीखकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

बदलती तकनीक और रोजगार के नए अवसरों को देखते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं और आम नागरिकों के लिए निशुल्क आनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे एआइ तकनीक की बुनियादी जानकारी और उपयोगिता सीख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक व आइटीआइ के प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, नौकरीपेशा लोगों और तकनीक में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि एआइ से जुड़ी जानकारी वर्तमान समय में रोजगार और करियर की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में यह प्रशिक्षण युवाओं के कौशल विकास में मददगार साबित होगा।

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की वेबसाइट www,upsdm.gov.in पर जाकर एआइ फार आल लिंक के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रशिक्षण तत्काल शुरू किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular