Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आज

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर कार्यक्रम आज

लोटन सिद्धार्थनगर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड लोटन सभागार में “राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार सन्दीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में हिन्दी पत्रकारिता की ऐतिहासिक भूमिका, वर्तमान दौर की चुनौतियों तथा बदलते मीडिया परिवेश पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में “पत्रकार अनिल कुमार श्रीवास्तव सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समाजहित एवं जनसरोकारों से जुड़ी निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा।

मद्धेशिया ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने, आमजन की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां जरूर खड़ी हुई हैं, लेकिन निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनपक्षधर पत्रकारिता की आवश्यकता आज भी पहले की तरह महत्वपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular