‘है जवानी तो इश्क होना है’ के गाने ‘चुनरी-चुनरी’ को लेकर अब वाशु भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने टिप्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में सलमान खान और सुष्मिता सेन के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी-चुनरी’ का रीमिक्स वर्जन डालना डेविड धवन को काफी भारी पड़ गया है। इस गाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है। भगनानी पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक और निर्माता वाशु भगनानी ने निर्देशक ने म्यूजिक कंपनी टिप्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और उनसे 400 करोड़ रूपये मुआवजे के रूप में मांगे हैं।
वाशु भगनानी ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा
वाशु भगनानी ने बताया है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में उनकी परमिशन लिए बिना ही ‘चुनरी-चुनरी’ गाने का इस्तेमाल किया गया है। अपनी याचिका में उन्होंने तुरंत ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और मुआवजे के रूप में 400 करोड़ की मांग भी की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए वाशु भगनानी के वकील ने कहा,
“हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के खिलाफ 400 करोड़ रुपए का मुआवजे का दावा करते हुए केस फाइल किया है। ये कानूनी लड़ाई कई दिनों से चल रही है और म्यूजिशियन इसे सेटल करने के लिए तैयार नहीं थे। इससे पहले, फिल्मों के अधिकार समझौतों पर आधारित होते थे।आज के समय में म्यूजिक कंपनियां उन बड़े प्रोडक्शन हाउस और लिरिसिस्ट से गाने खरीदती है, जो उन्हें लिखते और बनाते हैं। उस समय पर टिप्स ने इसके सिर्फ ऑडियो राइट्स खरीदे थे। साल 2018 में, टिप्स ने हमसे इसके विजुअल राइट्स मांगे थे,जिस पर वाशु भगनानी ने जवाब भी दिया था, लेकिन मामला सेटल नहीं हुआ था।”

टिप्स को नोटिस भेजकर ऑडियो राइट्स किए थे कैंसिल
वकील ने यह भी दावा किया है कि पूजा एंटरटेनमेंट ने इससे पहले टिप्स को नोटिस भेजते हुए ऑडियो राइट्स अधिकार कैंसिल कर दिए थे। वाशु भगनानी के वकील ने कहा, “अगर कानूनी तौर पर म्यूजिक राइट्स उनके पास है, तो उन्हें डॉक्यूमेंट दिखाने चाहिए। इस कारण हमने टिप्स के खिलाफ दावा ठोका है। सच की जीत होगी, जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगी।”
इससे पहले वाशु भगनानी ने वरुण धवन की फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह मामला अदालत में चल रहा है, इसके बावजूद वह सार्वजनिक मंच पर गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। मैंने आज ट्रेलर लॉन्च देखा तो उसमें उन्होंने कहा कि मामला सेटल हो गया है। हमने बात की है और हमारे पास सबकुछ है। आपने किससे बात की है? उन्होंने कहा, “मैं ओनर हूं और मेरे पास कोई फोन नहीं आया है। मुझे नहीं समझ आता इस देश में क्या हो रहा है। यह मामला कोर्ट में है, फिर भी अह खुलेआम झूठ बोल रहे हैं।”
कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’?
आपको बता दें कि ‘हैं जवानी तो इश्क होना है’ पहली बार विवाद में नहीं आई है, इससे पहले वरुण धवन-मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की मूवी ‘टॉक्सिक’ से टकराने वाली थी, जिसकी वजह से मेकर्स को फिल्म प्रीपोंड करनी पड़ी थी। हालांकि, टॉक्सिक ने जैसे ही रिलीज डेट डिले की, वापस ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स ने 5 जून की तारीख पर कब्जा कर लिया। अब यह फिल्म राम चरण की पेड्डी से टक्कर लेगी।





