Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeअघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अमेठी। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती लो-वोल्टेज और बदहाल बिजली व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय से तहसील तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता आशीष शुक्ल ने किया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह विधानसभा अध्यक्ष संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष न्याय पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। आशीष शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती किसानों छात्रों दुकानदारों और आम जनता के साथ अन्याय है।

बिजली संकट के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विद्युत विभाग को तत्काल स्थिति सुधारनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस मौके पर राजीव लोचन डॉ अरविंद चतुर्वेदी पवन दुबे प्रदीप सिंह डॉ देवमणि तिवारी राकेश मौर्य लाल माधव सिंह अब्दुल वाहिद सुभाष सिंह महावीर कोरी ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल पंकज पांडे तथा मुन्ना सिंह त्रिसुंडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular