Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeपेयजल योजनाओं में तेजी लाएं, वरना होगी कार्रवाई: डीएम गजल भारद्वाज

पेयजल योजनाओं में तेजी लाएं, वरना होगी कार्रवाई: डीएम गजल भारद्वाज

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, दिए गए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के सम्बंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी पेयजल योजना, ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के कार्यों के साथ साथ नियमित जलापूर्ति किए जाने की समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराए जाने के डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने शिवहर ग्राम समूह पेयजल योजना, धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना, लहचूरा काशीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना, सलइया नथुपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना और कबरई ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की साथ ही ग्रामों में की जा रही नियमित जलापूर्ति के बावत जानकारी हासिल की। बैठक में में धवर्रा सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश दिये कि शीघ्र ही आवश्यक मैन पॉवर एवं मशीनरी लगाकर योजना के सभी अवशेष रोड रेस्टोरेशन (पैंच वर्क) पूर्ण कर योजना के सभी ग्रामों में नियमित पेयजलापूर्ति कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

बैठक में सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को आदेशित किया कि ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही पेयजल समस्या का तत्काल निराकरण कराते हुये नियमित पेयजल आपूर्ति कराई जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या ने न जूझना पड़े और ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अधिशासी अभियन्ता, प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण टीपीआई सेन्सिस के अलावा सम्बंधित फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular