एनएच हादसों को लेकर हुए प्रदर्शन में 16 नामजद सहित कई लोगों पर मुकदमा

0
834

हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों एवं मौतों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हुए प्रदर्शन के मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए 16 नामजद तथा 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला 21 मई को हुए प्रदर्शन से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते हादसों के विरोध में अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया।

धरने के दौरान अधिकारियों एवं प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मामले को लेकर सदर कानूनगो अशोक निगम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता बउवा ठाकुर, रामभक्त नीशू गुप्ता, अशोक निषाद, शिवेंद्र सिंह, दीपा तिवारी, वंदना तिवारी, सपा नेता युगांक मिश्रा, रणवीर सिंह लाला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, नीलम निषाद, उज्ज्वल पाठक, अमर धुरिया, आशीष कुमार, आजाद समाज पार्टी के हसन खान गोलू तथा रवींद्र भारतवंशी सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 35 से 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here