Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी, टीन शेड व अस्थायी दुकानें...

हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी, टीन शेड व अस्थायी दुकानें हटाईं

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन एवं एनएचएआई द्वारा चलाया गया अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सड़क किनारे बने टीन शेड, अस्थायी ढांचे एवं टप्पर हटाए गए। अभियान के बाद प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी देखी गई।

दो दिन से चल रहे अभियान में एनएचएआई, प्रशासन एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने हाईवे की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अभियान के तहत सड़क किनारे बने अस्थायी टीन टप्पर और छाजन हटाए गए, जबकि स्थायी भवनों को फिलहाल नहीं छुआ गया।

एनएचएआई के दुर्घटना अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि वर्तमान में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। स्थायी निर्माणों के संबंध में नियमानुसार पहले नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के चलते कई छोटे दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में ग्राहकों और सामान को धूप से बचाने के लिए टीन शेड लगाए गए थे। कार्रवाई के बाद उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व नायब तहसीलदार प्रदीप निगम की मौजूदगी में सड़क के मध्य से 14 मीटर तक सीमा निर्धारण कर निशान लगाए गए थे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular