Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhप्रयास सामाजिक संगठन ने भीषण गर्मी में आमजन को पिलाया शीतल गुलाब

प्रयास सामाजिक संगठन ने भीषण गर्मी में आमजन को पिलाया शीतल गुलाब

आजमगढ़ । बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन _”प्रयास”_ ने आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। संगठन की ओर से दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के गेट के सामने _शीतल निःशुल्क शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों, वकील भाइयों, दुकानदारों और पैदल चलने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।

अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि, _”हमारा संगठन ‘प्रयास’ हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है। इस भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, हमारा यह सेवा कार्य निरंतर विभिन्न स्थानों जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। सभी सक्षम लोगों को भी आगे आकर जनसेवा में सहयोग करना चाहिए।”_

गर्मी में संगठन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। राहगीरों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में ठंडा शरबत किसी अमृत से कम नहीं है। संगठन के पदाधिकारी एवं साथी लोगों की सेवा में जुटे रहे। इस अवसर पर संगठन के सचिव ई. सुनील यादव, राजीव शर्मा, विजय सिंह, ई. अमित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular