Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeEntertainmentChand Mera Dil Box Office Day 1: पहले दिन अनन्या-लक्ष्य की फिल्म...

Chand Mera Dil Box Office Day 1: पहले दिन अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ने मारी बाजी, करोड़ों की कमाई से किया हैरान

Chand Mera Dil Day 1 Box Office Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक ड्रामा चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन कितना कारोबार किया है, इसका शुरुआती आंकड़ा सामने आ गया है।

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी चांद मेरा दिल एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें अनन्या और लक्ष्य ने पहली बार साथ में काम किया है। फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, पहले दिन फिल्म का कारोबार अच्छा रहा।

चांद मेरा दिल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

चांद मेरा दिल ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में खाता खोला है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अनन्या पांडे की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार कर लिया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.37 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है।

फिल्म को देशभर में 4,253 शोज मिले हैं। इतने शोज में फिल्म का 2 करोड़ से ऊपर कमाना एक धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को फिल्म का कारोबार बढ़ेगा। वीकेंड्स पर कई फिल्मों को फायदा मिलता है।

क्या है चांद मेरा दिल की कहानी?

करण जौहर निर्मित चांद मेरा दिल फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, तनाव, हिंसा और आत्म-सम्मान के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलेज रोमांस से शुरू हुआ दो इंजीनियर स्टूडेंट्स चांद और आरव की जिंदगी तब टर्न लेती है, जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों कम उम्र में शादी कर लेते हैं।

कम उम्र में शादी, करियर की टेंशन और जिम्मेदारियों का बोझ उनके रिश्ते को तनाव में बदल देते है। हिंसक मोड़ उनके रास्ते अलग कर देती है। फिल्म में अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी के अलावा मनीष चौधरी, प्रथम राठौड़, आस्था सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular