Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्यवाही 626 वाहनों के चालान

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्यवाही 626 वाहनों के चालान

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर शाहजहांपुर जनपदमें यातायात पुलिस ने गुरुवार रात अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है यातायात पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस और पीटीओ की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे, जिला अस्पताल और अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 626 वाहनों के चालान किए। वहीं फिटनेस की वैधता समाप्त होने पर दो एम्बुलेंस भी सीज कर दी गईं।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह, थाना कोतवाली पुलिस बल और पीटीओ टीम शामिल रही। चेकिंग के दौरान दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों के आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular