सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय के निर्देश के क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन हेतु पराविधिक स्वयं सेवकगण (अधिकार मित्र) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) जिसमे बैंकिग परिवार कानून, मोटर दुर्घटना वाद, भूमि अधिग्रहण, कर विवाद, उपभोक्ता/ RERA, सेवा मामले, किराया विवाद जैसे केस शामिल किए जा सकते है, के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार हेतु र्निदेशित किया गया।
कहा कि आमजन अपने मामले जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है को गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते है। बैठक में शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल डिफेन्स काउन्सिल एवं समस्त पीएलवी उपस्थित रहे।





