Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeदहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता, मायके में फंदे से झूलकर दी जान

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता, मायके में फंदे से झूलकर दी जान

बिंदकी/फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय धरमपुर में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन आरोप लगाया है।

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कीमती सामान और नकदी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, इसी उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने मायके में आत्मघाती कदम उठा लिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुँची जहानाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) और मैसेज इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। ससुराल पक्ष से पूछताछ की तैयारी की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular