Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeअल फुरकान पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रबंधक ने कहा—शिक्षा ही...

अल फुरकान पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, प्रबंधक ने कहा—शिक्षा ही प्रगति का आधार

बांसी सिद्धार्थनगर। अल फुरकान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अल फुरकान पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक शैक्षणिक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनकी हौसलाअफजाई की गई।विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणामों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए।

इंजीनियर ऐमन यूसुफ ज़ई इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक इंजीनियर ऐमन यूसुफ ज़ई ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र को प्रगति एवं सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाती है। बच्चों की मेहनत और सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है। इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों के भीतर शिक्षा के प्रति उत्साह और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा उत्पन्न करते हैं।”

आत्मविश्वास बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन मौलाना शेख अब्दुल ख़बीर मदनी विशिष्ट अतिथि मौलाना शेख अब्दुल ख़बीर मदनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करते हैं और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।समारोह के दौरान स्कूल के शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। बांसी के अल फुरकान पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते प्रबंधक इंजीनियर ऐमन यूसुफ ज़ई व अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular