Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपाईयों का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट...

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपाईयों का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर हटाओ, पुरानी व्यवस्था लाओ’, मांगों को लेकर सपा ने बुलंद की आवाज

महोबा। जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं को रही परेशान, शहर व ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल आपर्ति, कमर तोड़ महंगाई, नलकूपों की स्थापना, किसानों को खाद बीज सिंचाई व्यवस्था, तालाबों से जलकुभी हटवाए जाने आदि को मुद्दा बनाते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जन समस्याओं को उठाते हुए नारेबाज की। प्रदर्शन के बाद सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल के नेतृत्व में सपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त अधिकारी को सौंपकर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग की।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में सपाईयों बताया कि विगत महीनों से बिजली के स्मार्ट मीटर की शुरूआत हो जाने के बाद से आम जनमानस को अत्याधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर और बिजली विभाग के एप में गलत रिडिंग दिखाई जा रही है साथ ही सही समय से वैलेस अपडेट न होने के कारण वैलेंस शून्य दर्शा रहा है और गलत रिडिंग के चलते बिल कई गुना ज्यादा आता है।

सपाईयों ने स्मार्ट मीटरों को अलग करके पहले किए गए स्थापित मीटरों को लगाए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली लाइन में लोकल फाल्ट बताकर कटौती की जा रही है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बताया कि लाइन बंद करने के बाद पावर हाउस में तैनात अधिकारी, कर्मचारी आमजन का फोन उठाना भी बंद कर देते हैं। ज्ञापन में बेवजह की जा रही बिजली कटौती को बंद कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि शहर के अलावा जिले के कई गांव ऊंचाई क्षेत्र में होने के कारण गर्मी के मौसम में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के ग्रामीणों के अलावा जानवरों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सपाईयों ने ऊंचाई क्षेत्रों में संसाधनों की व्यवस्था कर पानी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। बताया कि कमर तोड़ महंगाई के चलते जिले में रोजगार न होने के कारण आम आदमी जितना कमाता है उसससे उसके परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पा रहा है, जिस कारण मजदूर वर्ग शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर है।

गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाएं भी कागजों तक सीमित रह गई है साथ ही गैस के बढ़ते दामों से लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। ज्ञापन में गैस, गेहूं, चावल आदि खाद्यान्न में सब्सिडी देते हुए जरूरीे सामानों को सस्ता किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष के अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, हरी सिंह वर्मा, रोशन अली, महासचिव ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, भगीरथ यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

सांसद ने पीएम पर साधा निशाना

कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को सरेआम अपशब्द का प्रयोग किया। सांसद ने पीएम मोदी को देश विरोधी प्रधानमंत्री करार देते हुए उनके विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न कभी हुआ है और न कभी होगा। बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों मतदाताओं के नाम काट दिए गए और रातों रात ईवीएम मशीनों को बदले जाने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular