Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeNationalसीबीआई करेगी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच, अबतक...

सीबीआई करेगी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच, अबतक तीन आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अपने हाथ में ले ली है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी सीबीआई ने बयान जारी करके दी।

बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई ने डीआईजी-रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।

बंगाल पुलिस ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश

इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केंद्रीय एजेंसी ने आज से औपचारिक रूप से राज्य पुलिस से जांच का प्रभार संभाल लिया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब उत्तर प्रदेश में तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने गिरफ्तार किया था।

13 दिन की हिरासत में भेजे गए आरोपी

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल लाए जाने और उत्तरी 24 परगना जिले की एक अदालत में पेश किए जाने के बाद 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया, “यह एक बड़ी सफलता है। जांच से पता चला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे। टेक्निकल सर्विलांस, डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर एसआईटी के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया। उन्होंने यूपी और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया है।”

जांच में क्या पता चला?

शुरुआती जांच के अनुसार, रथ की गाड़ी रोके जाने के बाद उनका पीछा कर रही दो मोटरसाइकिलों में से एक उनके बगल में आ गई। मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी और बेहद करीब से करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर बुद्धदेव बेरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular