Tuesday, May 12, 2026
spot_img
HomeEducationCBSE 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता...

CBSE 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, DigiLocker पर लिखा Coming Soon

डिजीलॉकर पर सीबीएसई 12th रिजल्ट (CBSE Class 12th result 2026) को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक किसी भी पल सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। डिजीलॉकर पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक CBSE 12th Result 2026 की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। अनुमान के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज परिणाम की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डेट और टाइम की जानकारी सामने नहीं आई है।

DigiLocker पर लिखा Coming soon

सीबीएसई द्वारा डिजीलॉकर पर सीबीएसई Class 12th Results 2026 Coming soon लिखकर आ रहा है। डिजीलॉकर पर यह जानकारी साझा होने का मतलब है कि अब कभी भी बोर्ड द्वारा परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर से चेक किया जा सकेगा परिणाम

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के साथ ही डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध करवाया जायेगा। छात्र रोल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ व अन्य डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच करने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।

साइट के अलावा SMS या डायरेक्ट फोन करके भी चेक किया जा सकेगा परिणाम

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स या उनके माता पिता उमंग एप एसएमएस/ SMS के जरिये रिजल्ट चेक कर सकेंगे। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके अलावा Via IVRS: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर पर फोन करके भी नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।

फेल होने वाले छात्र ऐसे हो सकेंगे पास

अगर कोई छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जायेगा तो वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर पास हो सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे। पास होने के लिए सभी विषयों में अलग अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular