Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeशोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल

शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर घायल

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर बुढनईया (पकड़ी) पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को डम्पर, पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. अभय भारती ने प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान दीपक हरिजन (22) पुत्र प्रभु तथा पवन निषाद (15) पुत्र राजू निषाद निवासी वार्ड नंबर-06 आर्य नगर (नीबी दोहनी), नगर पंचायत शोहरतगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ग्राम पंचायत पिपरी स्थित अपनी बुआ के घर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पकड़ी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे के बाद शोहरतगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव और हेड कांस्टेबल दिनेश यादव समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular