आस्ताने शहीद ए मिल्लत के उर्स में लोगों ने चढ़ाई चादर और मांगी दुआएं
मोहब्बत व भाईचारगी की बुनियाद है इस्लाम : गुलाम रसूल
जरूरतमंद की मदद करें अल्लाह पाक आपकी मदद करेगा : जामी अशरफ
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया स्थित आस्ताने शहीद ए मिल्लत में शनिवार की रात शहीद-ए- मिल्लत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें नामचीन उलेमाओं व वक्ताओं ने भाग लिया। शहीद ए मिल्लत के उर्स में अकीदतमनदो ने चादर चढ़ाया और दुआएं भी मांगी। शनिवार की रात आयोजित शहीदे आजम कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में गुलाम रसूल बाल्यावी ने कहा कि इंसान अपनी बुराइयों को खत्म करें और नेकी के रास्ते को अपनाए। आज शिक्षा के मामले में मुसलमान काफी पीछे हैं उन्हें दीनी और दुनियावी दोनों शिक्षा पर जोर देना होगा। तभी एक सफल जीवन में कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहली सीढ़ी मां-बाप होते हैं अगर बचपन में मां बाप का प्यार मिला तो वह बच्चे गलत कामों की तरफ नहीं जा पाते हैं।
जब मां-बाप नेक होंगे तो बच्चे भी नेक होंगे। उन्होंने दहेज पर बोलते हुए कहा कि दहेज लेना और देना दोनों गुनाह की श्रेणी में आता है हमें इससे बचना चाहिए तभी एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर कान्फ्रेंस को खिताब करते हुए सैय्यद जामी अशरफ ने कहा कि शहीदे आजम कॉन्फ्रेंस में जुटने का उद्देश्य यह है कि सभी लोग दीन की तरफ बढ़े और दुनिया को भी सुरक्षित रखें। फिजूल खर्चे से बचें, दिखावा अल्लाह ताला को पसंद नहीं है। मां बाप की सेवा करने वाला दुनिया में सबसे सुखी इंसान है। इस मौके पर हाफिज अरबाब फारूकी ने कहा कि आज नौजवान दीन से भटक रहा है इसी वजह से वह परेशान भी है। मस्जिदों को आबाद करें और नेकी के रास्ते पर चलें। जबकि इससे पूर्व तिलावते कलाम पाक से कान्फ्रेंस की शुरुआत हाफिज कारी आरिफ मुशाहिदी ने की।
इसके बाद फैजान फारूकी व अहमद इफ्ताह ने नात पाक से माहौल को काफी खुशनुमा बना दिया। नवीना शायर मोहसिन रजा ने भी अपना कलाम सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रोग्राम मे गुलाम गौस ग़ज़ाली ने भी अपना कलाम पेश किया। कान्फ्रेंस की अध्यक्षता दारुल उलूम अहले सुन्नत गरीब नवाज बैदौला चौराहा के प्रबंधक मौलाना मकसूद अकरम व संचालन हाफिज दिलशाद फारूकी ने किया। इस मौके पर मौलाना सफीक निजामी, कारी अबरार अहमद, डॉक्टर मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी, अफजानुल हक फारुकी, आप नेता काज़ी इमरान लतीफ, गुलाम नवी ,जहीर फारुकी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, अब्दुल रशीद फारुकी, अहमद हुसैन, बिलाल फारुकी, सैयद मैराज, शम्स, अब्दुल समद, इसरार अहमद फारूकी, शहाबुद्दीन फारूकी ,अलाउद्दीन फारुकी, शाहनवाज हुसैन उर्फ सालार, जलाल अहमद, अजहर हुसैन फारूकी, शाहिद हुसैन फारूकी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





