इलाज में लापरवाही का आरोप, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त डॉक्टर को दबोचा
थाना बरदह – आजमगढ़l वादी मुकदमा सुरेन्द्र बिन्द पुत्र सोनई बिन्द निवासी ग्राम खम्हौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उसकी पत्नी पूनम बिन्द उम्र लगभग 32 वर्ष के पेट में दर्द होने पर प्राथमिक उपचार हेतु दिनांक 07.05.2026 को समय करीब 06 बजे अभियुक्त डा0 चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के क्लीनिक मुक्तिपुर थाना बरदह पर इलाज हेतु ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तबियत में सुधार न होने पर परिजनों द्वारा अन्यत्र रेफर करने की बात कही गयी, किन्तु डॉक्टर द्वारा अपने पास ही इलाज किया जाता रहा तथा अन्यत्र रेफर नहीं किया गया।
आरोप है कि उपचार में लापरवाही के कारण महिला की मृत्यु हो गयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/26 धारा 105 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। आज उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त डा0 चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सरायमोहन तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।





