Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeLucknowयूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की बढ़ती शिकायतों को लेकर उठे गंभीर...

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की बढ़ती शिकायतों को लेकर उठे गंभीर सवाल, उपभोक्ता परिषद ने की CPRI जांच की मांग

उत्तर प्रदेश में 84 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में गड़बड़ी की बढ़ती शिकायतों के बाद, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सीपीआरआई बेंगलुरु से जांच की मांग की है।

लखनऊ। प्रदेश के 84 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में गड़बड़ियों की बढ़ती शिकायतों की केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) बेंगलुरु से कराने की मांग की गई है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर डिजिटल एवं संचार आधारित प्रणाली पर कार्य करते हैं इसलिए इनकी जांच को हेड एंड सिस्टम (एचईएस) तथा क्लाउड आधारित डेटा मैनेजमेंट सिस्टम के साथ जोड़ा जाना चाहिए।

इसमें डाटा ट्रांसमिशन, रिमोट कम्युनिकेशन, प्रीपेड बैलेंस, बिलिंग और सर्वर प्रोसेसिंग की तकनीकी त्रुटि का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सैंपल उपभोक्ताओं के परिसरों से उठाकर भेजे जाने चाहिए।

उन्होंने जांच प्रक्रिया में उपभोक्ता संगठनों, तकनीकी विशेषज्ञों और नियामक आयोग के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular