इटावा। स्पोर्ट्स केयर एकेडमी (SCA) द्वारा 7 एवं 8 मई 2026 को आयोजित खेल प्रतियोगिता में एमनीव विज़न स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एमनीव विज़न स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।अंडर-10 वर्ग में वंश ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, युवराज ने कांस्य पदक,रुद्राक्षी ने एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा यातिका ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अलमास ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक एवं शिवान्या ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
अंडर-14 वर्ग में प्रगुनी ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में रजत पदक तथा गुंजन ने कांस्य पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अंडर-16 वर्ग में आर्यन ने एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया,जबकि राधे कृष्णा ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक,अक्षत ने रजत पदक एवं साहिल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।वहीं अंडर-19 वर्ग में उत्कर्ष ने एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा आर्तिक ने एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के *मुख्य अतिथि विश्व शूटिंग चैंपियन चंद्र मोहन तिवारी* ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।खेलों से अनुशासन,आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है।हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।हमें उन पर गर्व है और आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे। विद्यालय की ओर से शूटिंग कोच ने भी सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम,अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है तथा भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों,शूटिंग कोच एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।





