Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 4 मामलों का मौके...

महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 4 मामलों का मौके पर निस्तारण

गोण्डा। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने गुरुवार को जनपद पहुंचकर सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 04 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी पीड़िता को न्याय दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद उन्होंने शिवाबख्तावर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

भवन की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय और का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में विकास खंड पंडरीकृपाल में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं आरक्षण संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular