इंटर टॉपर अदिति सिंह को मिला सर्वोच्च सम्मान
गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के सरस्वती देवी इंटर कॉलेज पिपरौली बाजार में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करते हुए बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि सफलता के लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंग और महंगी फीस ही मानक नहीं है बल्कि बच्चे को सही मार्गदर्शन और हौसले की जरूरत होती है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रणविजय सिंह प्रधानाचार्य श्यामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खानिमपुर ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले में अरबिया खातून प्रथम स्थान, सत्यम मौर्य द्वितीय स्थान, शिवानी प्रजापति तृतीय स्थान और बारहवीं में सर्वोच्च अंक पाने वाली अदिति सिंह प्रथम स्थान, यास्मीन खातून द्वितीय स्थान और ज्योति साहनी तृतीय स्थान को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सुरजीत कुमार सिंह, बैजनाथ यादव, चंदन सिंह, सुनील निगम, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह, रामेश्वर सिंह, सुनील गौड़, दयाराम साहनी, अभय तिवारी, राधा मद्धेशिया, प्रदीप, धर्मेंद्र सहित कालेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।





