Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarनकली ज़ेवर को लेकर शादी में बवाल लाखों के गहने लेकर फरार...

नकली ज़ेवर को लेकर शादी में बवाल लाखों के गहने लेकर फरार होने का आरोप

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान नकली जेवर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मामले में प्रार्थी गिरीश चंद्र पुत्र राम फेर, निवासी ग्राम खानपुर हुसैनाबाद लखनिया, ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रार्थी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के हरख क्षेत्र निवासी संगीता (उम्र लगभग 25 वर्ष) की शादी सूरज निषाद पुत्र ओमप्रकाश के साथ 5 व 6 मई 2026 को तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बारात पहुंची और रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में शुरू हो गईं।

इसी दौरान मंडप में पंडित द्वारा चढ़ावे के जेवर मांगे जाने पर लड़के पक्ष ने जेवर प्रस्तुत किए। रस्म पूरी होने के बाद जब जेवर घर के अंदर ले जाकर महिलाओं ने देखा, तो उन्हें जेवर नकली होने का संदेह हुआ। सूचना मिलते ही अन्य लोगों ने भी जांच की, जिसमें जेवर नकली प्रतीत हुए।

प्रार्थी का आरोप है कि करीब 3 लाख रुपये मूल्य के जेवरात को लेकर लड़के का पिता ओमप्रकाश अपने एक सहयोगी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और मामला जातिगत विवाद तक पहुंच गया।

थाना अध्यक्ष कटका, अवधेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और शादी समारोह में हुए इस विवाद ने लोगों को चौंका दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular