Friday, May 8, 2026
spot_img
HomeItawaइटावा ने मुझे तीसरी बार बहुत मज़बूत ताकत दी है जिसे मैं...

इटावा ने मुझे तीसरी बार बहुत मज़बूत ताकत दी है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा

इटावा। उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रत्याशी जानकी शरण पांडे ने बुधवार को कचहरी आकर इटावा के अधिवक्ताओं का 444 वोट मिलने पर धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।न्यू अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता साकेत शुक्ला की संयोजन में श्री पांडे का कचहरी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने पगड़ी फूलमाला मटर माला पटका तथा प्रतीक चिन्ह देखकर उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर जो सीबीआई केस से दोष मुक्त हुए अधिवक्ता सुनील बाजपेई सुनील टंडन मिश्रा को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर अधिवक्ता राजपाल सिंह का भी जोरदार स्वागत हुआ जिन्होंने उक्त मुकदमे की पैरवी कर मुकदमा जीता।

श्री पांडे ने अपने उदबोधन में कहा कि इटावा ने हमें तीसरी बार बहुत मजबूत ताकत दी है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा तथा अगले 6 वर्ष तक पूरा ऋण उतारने की कोशिश करूंगा।उन्होंने अधिवक्ता साकेत शुक्ला संयम शुक्ला अश्वनी सिंह राजीव चौधरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।उक्त कार्यक्रम में सुबोध दीक्षित मनोज कुमार दीक्षित दया शंकर शुक्ला उपेंद्र सिंह अरविंद प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोगों ने जानकी शरण पांडे सहित मंचासीन अधिवक्ताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य मोहन शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular