Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhविशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार वर्ष 2026-27 हेतु 31 जुलाई, 2026 तक आवेदन...

विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार वर्ष 2026-27 हेतु 31 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित

आजमगढ़l संयुक्त आयुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने बताया है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार वर्ष 2026-27 हेतु हस्तशिल्प कलाकृतियों के चयन के निमित्त हस्तशिल्प बाहूल्य जनपदों से प्रचूर संख्या में आवेदन पत्र दिनांक 31 जुलाई, 2026 तक जिला उद्योग केन्द्रों/परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय के माध्यम से आमंत्रित किये गये है। इस योजना के अन्तर्गत दो प्रकार के पुरस्कार दिये जाते हैं, 1- राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार, 2-दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार। योजनांतर्गत 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं 20 दक्षता हस्तशिल्प दिये जाने का प्राविधान है।

मण्डल के समस्त हस्तशिल्पियों को सूचित किया जाता है कि योजनांतर्गत अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों को निदेशालय भेजने हेतु निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन पत्र मय कलाकृतियों के कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में दिनांक 31 जुलाई, 2026 तक अवश्य जमा करा दें, ताकि चयन प्रक्रिया की आवश्यक औपचारिक्तायें पूर्ण कर चयनित आवेदन पत्र समयांतर्गत निदेशालय को अग्रसारित किया जा सके। उक्त सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जनपद में जिला उद्योग प्रो० तथा उद्यमिता विकास केन्द्रों एवं मण्डल स्तर पर कार्यालय संयुक्त आयुक्त उद्योग, औद्योगिक आस्थान, आजमगढ़ से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular