Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeItawaयह जीत सबका साथ,सबका विकास का परिणाम है- अन्नू गुप्ता

यह जीत सबका साथ,सबका विकास का परिणाम है- अन्नू गुप्ता

इटावा। पश्चिम बंगाल,असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के शास्त्री चौराहा पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ आतिशबाजी चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि यह जीत सबका साथ,सबका विकास का परिणाम है।पीएम नरेंद्र मोदी के में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं लोक जन-कल्याणकारी कार्यों के चलते आज तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है।पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास करके लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।पश्चिम बंगाल में ममता सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है, और अब यह प्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा सुशासन स्थापित होगा।

सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनी है और लंबे समय से तुष्टिकरण,अत्याचार और भ्रष्टाचार में जकड़ा बंगाल विकास की मुख्यधारा से जुडे़गा।जश्न कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा,जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़,सतेंद्र राजपूत,हरनाथ कुशवाहा,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपानारायण तिवारी,बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी,अमित तिवारी,अनूप जाटव,संजीव भदौरिया,जिला मंत्री आयुष राज,राजकमल यादव,सुरेश राजपूत,अभिषेक मिश्रा,मधु तोमर,संजू बाबू शाक्य,जितेंद्र पाल,प्रीति दुबे, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा,सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी,सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य,सनी शर्मा, कमलेश कठेरिया,सभासद पूनम पाण्डेय, नीतू नारायण मिश्रा,मनीषा शुक्ला, सोनिया चक,पूनम तिवारी,मोहिनी राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular