Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhनिशुल्क चिकित्सा शिविर में 540 मरीजों को दी गई चिकित्सकीय परामर्श व...

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 540 मरीजों को दी गई चिकित्सकीय परामर्श व दवा

आजमगढ़़। सम्मोपुर गांव निवासी राजा राम यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर राज होम्यो क्लीनिक के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गाव में किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा 540 मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व दवा दी गई वहीं आयोजक राजेश यादव द्वारा प्रत्यके मरीजों को एक-एक फलदार, छायादार पौधा वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नवीन दुबे ने स्वर्गीय राजा राम यादव एवं होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने स्वर्गीय राजा राम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। साथ ही उनके पुत्र राजेश यादव द्वारा आयोजित कराये गये निशुल्क कैम्प को सराहा गया।

शिविर को संबोधित करते हुए डॉ बी. पाण्डेय ने बदलते मौसम में फैलने वाले चेचक जैसे रोगों से बचाव के उपाय बताए और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं डॉ देवेश दुबे ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि साफ-सफाई अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ गिरीश सिंह, डॉ एच. पी. त्यागी, डा डीसी श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजल ने भी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश यादव ने सभी चिकित्सकों, दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश, दवा प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों में पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सहित सैकड़ों ग्रामीण लाभांवित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular