Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeEntertainmentप्राइम वीडियो पर 8 मई से होगी डकैत: ओका प्रेम कथा की...

प्राइम वीडियो पर 8 मई से होगी डकैत: ओका प्रेम कथा की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग रिलीज

प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है डकैत: ओका प्रेम कथा, 8 मई से होगी स्ट्रीम

प्राइम वीडियो, भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक, ने आज तेलुगु एक्शन-थ्रिलर डकैत: ओका प्रेम कथा के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया। इस फिल्म को शनील डियो ने डायरेक्ट किया है और अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मल्टी-टैलेंटेड अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ प्यार, धोखा और खुद को बदलने की तलाश जैसी इमोशनल थीम्स को खूबसूरती से दिखाती है। डकैत: ओका प्रेम कथा 8 मई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तेलुगु में होगी, साथ ही तमिल, मलयालम और कन्नड़ डब में भी उपलब्ध रहेगी।

महामारी के दौर की बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म हरी, जिसे रोमियो (अदिवी शेष) के नाम से जाना जाता है, की कहानी है। उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी मोहब्बत सरस्वती उर्फ जूलियट से जुड़े मर्डर केस में उस पर आरोप लग जाता है और वह जेल पहुंच जाता है। जेल से उसका भागना एक जबरदस्त पीछा शुरू कर देता है, जिसमें एक अलग अंदाज का पुलिस ऑफिसर (अनुराग कश्यप) और बड़े हॉस्पिटल साम्राज्य का ताकतवर लेकिन संदिग्ध मालिक (प्रकाश राज) उसके पीछे पड़ जाते हैं। भागते हुए और जवाब ढूंढते हुए हरी उन लोगों का सामना करना चाहता है जिन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। लेकिन तेरह साल बाद भी पुराने प्यार की खींच उसे छोड़ती नहीं है। इसके बाद शुरू होती है बदले, इमोशनल टकराव और लगातार एक्शन से भरी कहानी, जो मदनपल्ले के बीच सामने आती है। जब प्यार और बदला आमने-सामने आएंगे, तो आखिर जीत किसकी होगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular