छात्रों को प्रसस्ति पत्र व बुकलेट देखर किया गया सम्मानित
सिद्धार्थनगर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जी की जयंती जिला मुख्यालय पर बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह और कुलदेवी माता कर्मादेवी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीपप्रज्वलित कर, माँ कर्मादेवी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला संयोजक शम्भूनाथ गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित समाज से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है। शिक्षा ही विकास की धुरी है।उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहड़ेगा। सूर्यमणि गुप्ता ने कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यक है। राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आने की विशेष आवश्यकता है।
इसके अलावा शेषनाथ गुप्ता ने कहा कि मेवाङ के राजा महाराणा प्रताप सिंह तथा अकबर के बीच हल्दीघाटी के युद्ध के बाद अरावली की पहाड़ियों में रहने लगे तभी राणा प्रताप के सलाहकार भामाशाह ने जीवन भर की कमाई 25 लाख रुपये तथा 20 लाख रुपये का स्वर्ण मुद्राएं राणा प्रताप को दान कर दिए। जिससे राणा प्रताप ने सेना का पुनर्गठन किया तथा अकबर के युद्ध किया। इसके अलावा राकेश कुमार गुप्ता प्राथमिक शिक्षक ने प्राथमिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जो भी छात्र किताबों के सामने सिर झुकायेगा यक़ीनन उसे आगे चलकर किसी के सामने सिर नहीं झुकाना पड़ेगा। बंगरा के पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र गुप्ता ने कहा कि बालिका शिक्षा सहित सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजी गुप्ता ने कहा कि जल्दी माता कर्मा देवी और दानवीर भामाशाह की मूर्ति जिलामुख्यालय पर लगेगा।उन्होंने आये हुए सभी लोगों का स्वागत और अभिनन्द किया।इस दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। उसमें पास स्वजातीय वन्धुओं की पाल्या को,नोटबुक, कलम और प्रसस्ति पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश साहू एडोकेट और उमेश कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष शुभम साहू, सुनील कुमार गुप्ता, अर्पिता, अर्चना, सुधा, नेहा, कुमकुम, मुस्कान, मीनू, सन्ध्या, खुशी, प्रभुनाथ, रमेश, मनीष, रूपेश, भीष्मपितामह, अनिल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, शोभनाथ गुप्ता, प्रधान तौलन साहू, केदारनाथ साहू, रविशंकर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम स्वजातीय वन्धु उपस्थित रहे।





